संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPSC Civil Service Exam को भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS जैसी केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों का चयन होता है। हर वर्ष लाखों युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जिनकी रणनीति सही, दृष्टिकोण सकारात्मक और मेहनत निरंतर होती है।
यह परीक्षा केवल अकादमिक ज्ञान नहीं, बल्कि आपकी समझ, दृष्टिकोण, अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा लेती है। यह लेख एक समग्र मार्गदर्शिका है जो आपको इस लंबी यात्रा में स्पष्टता, संसाधन, रणनीति और प्रेरणा देने का प्रयास करेगा।
मानसिक रूप से तैयार हों
UPSC की तैयारी कोई सामान्य प्रतियोगी परीक्षा नहीं है। यह एक ऐसी यात्रा है जो आपके धैर्य, मानसिक संतुलन और स्थिरता की लगातार परीक्षा लेती है। इसलिए सबसे पहले अपने उद्देश्य को स्पष्ट करें कि आप सिविल सेवा में क्यों जाना चाहते हैं?
अगर आपका उद्देश्य राष्ट्र सेवा, प्रशासनिक जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन लाना है, तो यही दृष्टिकोण आपकी तैयारी की ऊर्जा बनेगा।
यदि आप महज़ 15 सेकंड की रील या शॉर्ट्स वीडियो में IAS की एंट्री देखकर अभिभूत हो गए हैं और IAS बनने का मन बना लिया है तो आप थोड़ा जल्दबाज़ी कर रहे हैं। यह परीक्षा धैर्य मांगती है इसलिए जोश में निर्णय न लें ।
कैसे बनाए रखें मानसिक ऊर्जा?
- हर दिन लक्ष्य निर्धारित करें, लेकिन फ्लेक्सिबल रहें।
- नकारात्मक तुलना से बचें, खुद से प्रतिस्पर्धा करें।
- योग और ध्यान से मानसिक स्पष्टता प्राप्त करें।
- परिवार और मित्रों से संपर्क बनाए रखें ताकि भावनात्मक संतुलन बना रहे।
सिलेबस विश्लेषण और समय प्रबंधन
UPSC का सिलेबस बहुत बड़ा है, लेकिन स्पष्ट और सीमित भी। इसे अच्छी तरह से पढ़ना ही पहली रणनीति होनी चाहिए। सबसे पहले तो आपको अपनी study table के सामने वाली दीवार पर syllabus को चिपका देना चाहिए ताकि इस पर आपकी नज़र बार बार जाए।
धीरे से syllabus आपको याद हो जाएगा ,इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आप उतना पढ़ेंगे जितना आवश्यक है।
ध्यान रखिए इस परीक्षा में क्या पढ़ना है इससे ज्यादा बेहतर ये जानना है कि क्या छोडना है;नहीं तो सिलैबस इतना बड़ा है कि आप उसी में उलझे रहेंगे।
इसलिए;
- सप्ताहवार और विषयवार योजना बनाएं।
- mains के साथ prelims की तैयारी करते रहें और जब prelims exam में 4-5 महीने रह जाएँ तो पूरी तरह से prelims कि तैयारी में लग जाएँ।
- रोजाना 6–8 घंटे की पढ़ाई का लक्ष्य रखें, लेकिन गुणवत्ता ज्यादा मायने रखती है। 6-8 घंटे तब जब productive study हो ।
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
UPSC Prelims दो पेपर का होता है:
Paper I - General Studies (GS)
Paper II - CSAT (Aptitude Test)
Paper I - General Studies
विषय: इतिहास(NCERT 6-8,11,12, Tamilnadu Board 11th book, Art & Culture 11th)
भूगोल(6-12), अर्थव्यवस्था(NCERT 11,12), पर्यावरण(NCERT 9-10 science book environment related topic), विज्ञान(NCERT 6-8 Basic Science)
करंट अफेयर्स, राज्यव्यवस्था(NCERT 6-8) आदि।
प्रमुख स्रोत:
- NCERT (6th–12th)
- लक्ष्मीकांत - भारतीय राजनीति एवं राज्यव्यवस्था
- Spectrum - आधुनिक इतिहास
- GC Leong - भौतिक भूगोल
- Shankar IAS - पर्यावरण
- The Hindu / Indian Express / PIB – करंट अफेयर्स
रणनीति:
- न्यूज़ पेपर में syllabus से संबन्धित टॉपिक को मार्क कर लें
- यूपीएससी अधिकांशतः current affairs में आने वाले static topic को ज्यादा पूछती है ।
- साथ ही उपरोक्त सोर्स से भी पढ़ते रहें। ये सबके लिए अलग अलग हो सकते हैं ।
- पिछले 10 साल के पेपर को एकबार देखकर प्रश्नों की संरचना का अंदाज़ा लें।
- जब तक पर्याप्त syllabus कवर न हो जाए तब तक mock और previous year पेपर हल करने से बचें ।
- हालांकि टॉपिक के हिसाब से शुरुआत में mock test दे सकते हैं ।
- पढ़ाई के सोर्स सीमित रखें ।
- किसी भी किताब या सोर्स को पढ़ें तो syllabus की सीमा में रहकर पढ़ें ।
Paper II - CSAT
विषय: लॉजिकल रीजनिंग, मैथेमेटिक्स, कॉम्प्रिहेन्शन, डेटा इंटरप्रिटेशन।
- एक CSAT प्रैक्टिस की किताब खरीद लें ।
- प्रैक्टिस हर टॉपिक की करें पर पकड़ इस हिसाब से बनाएँ की exam में आपको बस qualify करना है । क्योंकि इस प्रश्नपत्र में 80 प्रश्न होते हैं जिन्हें 2 घंटे मे करना होता है। 80 प्रश्न करना असंभव है । प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होता है।
- Qualify करने के लिए 67 अंक चाहिए अर्थात अगर आप 27 सही प्रश्न करते हैं तो आप qualified हैं । आप टार्गेट करिए 35 से 40 प्रश्न करने का इसलिए किन्हीं 2 स्ट्रीम में पकड़ बना लीजिये जैसे math+reasoning या english+data interpretation आदि । हालाँकि अभ्यास सबका रखिए ताकि जरूरत में काम आ सके।
- CSAT को हल्के में न लें, बहुत से उम्मीदवार यहीं अटकते हैं।
मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी
Mains परीक्षा वर्णनात्मक होती है और इसमें गहराई, तार्किकता और विश्लेषण की क्षमता का परीक्षण होता है।
कुल पेपर:
- 2 भाषा पेपर (एक भारतीय भाषा + अंग्रेजी)
- 1 निबंध पेपर
- 4 GS पेपर
- 2 Optional Papers
निबंध पेपर
- 2 निबंध, प्रत्येक 1000–1200 शब्द।
- विषय सामाजिक, दार्शनिक, समकालीन मुद्दों पर होते हैं।
- संरचना: प्रस्तावना – मुख्य विचार – उदाहरण – निष्कर्ष(Intro/Body/Example & Facts/Conclusion)
- हर हफ्ते 1 निबंध लिखें।
- उच्च गुणवत्ता के उद्धरण और उदाहरण शामिल करें।
- तुलनात्मक, संतुलित और तार्किक विश्लेषण करें।
GS पेपर
GS Paper 1:
इतिहास, भूगोल, संस्कृति, भारतीय समाज
स्रोत: NCERT, Spectrum, Art & Culture by Nitin Singhania
GS Paper 2:
राजनीति, शासन, अंतरराष्ट्रीय संबंध, संविधान
स्रोत: Laxmikant, ARC Report, India Year Book
GS Paper 3:
अर्थव्यवस्था, विज्ञान-तकनीक, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन
स्रोत: Economic Survey, Budget, योजना व कुरुक्षेत्र magzine,NCERT,News पेपर
GS Paper 4:
नैतिकता, अखंडता, मानव मूल्य
स्रोत: Lexicon, Second ARC, दैनिक जीवन के उदाहरण
वैकल्पिक विषय (Optional)
आपके पास 48+ विषयों में से एक चुनने का विकल्प होता है।
चयन के लिए ध्यान दें:
- विषय में रुचि
- उपलब्ध सामग्री
- पिछली सफलता दर
लोकप्रिय विषय: भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक adminstration और हिन्दी साहित्य आदि
रणनीति:
- NCERT से शुरू करें।
- syllabus के अनुसार नोट्स बनाएं और आंसर लिखें।
- टॉपर की उत्तर पुस्तिकाएं पढ़ें।
- यदि संभव हो तो किसी कोचिंग संस्थान का कोर्स खरीद लें ताकि optional की तैयारी करने की दिशा मिल जाए ।
- Youtube में भी कंटैंट मिल सकता है पर 1-2 क्लास लेकर उसकी गुणवत्ता परख लें ।
उत्तर लेखन अभ्यास
UPSC Mains में केवल जानकारी नहीं, प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण मायने रखता है।
उत्तर लेखन की कुंजी:
- प्रश्न का विश्लेषण: Directive words पहचानें – Discuss, Evaluate, Critically Analyze.
- संरचना: Introduction → Body → Conclusion
- Presentation: अंडरलाइनिंग, डायग्राम, डेटा
- टाइम मैनेजमेंट: 20 प्रश्न, 3 घंटे → हर प्रश्न 7-9 मिनट
- Vision IAS,ForumIAS या दृष्टि आईएएस के मॉक टेस्ट,VISION MAINS 365
- मेंटर से फीडबैक लें
करंट अफेयर्स की रणनीति
- दैनिक समाचार पत्र: The Hindu / Indian Express आदि
- PIB, Sansad TV आदि
- मासिक पत्रिकाएँ: Yojana, Kurukshetra
- नोट्स बनाएँ: टॉपिक-वाइज़ और डेट-वाइज़
साक्षात्कार (इंटरव्यू)
यहाँ तक पहुँचते - पहुँचते आपको upsc की तैयारी का मर्म समझ आ जाएगा।
बस कुछ बातें ध्यान रखें:
- मिरर के सामने खुद का इंटरव्यू लें
- कोचिंग संस्थानों में mock interview दें
- इंटरव्यू के समय real रहें क्योंकि यूपीएससी आपका ज्ञान PRE और MAINS में चेक कर चुकी है ,अब परीक्षण होगा तो आपके व्यक्तित्व (personality) का।
एक बात ध्यान रखें कि 2023 से यूपीएससी कि PRE परीक्षा का स्वरूप काफी बादल गया है । ऐसे में कई बार आपको ये भी लग सकता है कि इतनी तैयारी करने के बाद सवाल आ कहाँ से गया । जैसे 2023 के PRE और CSAT पेपर को लेकर यूपीएससी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। CSAT को लेकर तो केस भी हो गया था।
कुल मिलकर जो स्वरूप दिख रहा उससे यही लगता है कि यूपीएससी परीक्षा कि भीड़ को कम करना चाहता है इसलिए प्रश्न आपको अप्रत्याशित ही मिलने वाले हैं । जिस हिसाब से cutoff पिच्छले 3 साल से 80 के पास आ रहा है उसका मोटा मोटा मतलब यह है कि बस 40 सवाल कर लो और selection पक्का ।
बात 40 प्रश्न की नहीं बल्कि examhall pressure में 40 प्रश्नों को पहचान पाने की है वो भी तब जब नेगेटिव मार्किंग का भी डर बना हो । upsc 40-50 प्रश्न आपके रेंज में रखेगा परंतु समस्या है इन्हें पहचानने की क्योंकि अब यूपीएससी lengthy पेपर बना रहा तो आपके पास ज्यादा सोच विचार करने का समय नहीं रहता।
UPSC की तैयारी कोई एक विधा नहीं बल्कि बहुआयामी प्रयास है। इसमें समर्पण, धैर्य, रणनीति, और सबसे महत्वपूर्ण आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होती है। यह एक ऐसी यात्रा है जो आपको एक बेहतर इंसान बनाती है, चाहे परिणाम कुछ भी हो।
यदि आप पूरे दिल से प्रयास करते हैं, तो IAS/IPS/IFS बनना केवल एक पद नहीं, बल्कि जीवन बदलने वाला अनुभव बन सकता है।
यह भी देखें;
Inclusive Growth and issues arising from it : समावेशी विकास और इससे उत्पन्न मुद्दे UPSC GS3
Inclusive Growth and Issues arriving from it : समावेशी विकास और इससे उत्पन्न मुद्दे

Comments
Post a Comment